आग का इस्तेमाल #cavemen using fire for the 1st time ,#stoneage
आग का इस्तेमाल :- नमस्ते दोस्तों!! स्वागत है आपका एक और नए अध्याय में आज हमारे अध्याय का तीसरा दिन है । आज के अध्याय में हम आदिमानव द्वारा अग्नि के प्रयोग तथा अग्नि के घरेलू होने पर चर्चा करेंगे । आग की खोज मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज है । यह संपूर्ण मानव जाति के भविष्य को आकार देने वाली घटना थी । आग में इंसानों के जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया तथा जीवन को एक नई दिशा दी । आज हम जिस सभ्यता में रहते हैं इसकी शुरुआत आग से ही मानी जाती है। आगे चलकर आग ने इंसान को कृषि करने के लिए प्रेरित किया था शुरुआत में मनुष्य प्राकृतिक आग ( बिजली, जंगल की आग आदि,) का उपयोग करता था तथा उसे संग्रह करके रखता था। कभी-कभी जब जंगल में आग लग जाती थी तो बहुत सारे जीव उसमें जल जाते थे और और इंसानों के लिए उसे जेल और पक्के मांस को खाना तथा पचाना आसान हो जाता था । धीरे-धीरे लगभग तीन लाख साल पहले आते-आते इंसानों ने आग को उत्पन्न करना तथा इसका नियमित प्रयोग करना सीख लि...